Deoria•about 1 hour ago
नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, पिता की चौथी पुण्यतिथि पर राकेश
नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया,
पिता की चौथी पुण्यतिथि पर राकेश कुमार ने पेश की सेवा की मिसाल, बच्चों में बांटी कॉपी-पेंसिल, फल और मिठाइयां,
देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के रामचक गांव निवासी राकेश कुमार ने अपने स्वर्गीय पिता चंद्रिका प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि को समाजसेवा के रूप में मनाकर एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर रामचक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच फल, कॉपी, पेंसिल, रबर और मिठाइयों का वितरण किया गया। शैक्षिक सामग्री और उपहार पाकर विद्यालय के नौनिहालों के चेहरे खिल उठे। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान राकेश कुमार ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर विद्यालय पहुंचकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के बीच पुस्तकें, फल और मिष्ठान वितरित करते हैं। उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रतिभाशाली बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे बच्चों को प्रोत्साहन और सहयोग देना समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। समाजसेवी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी इस तरह के पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास हो सके।
राकेश कुमार ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि पुण्यतिथि केवल स्मरण करने का माध्यम नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों की स्मृति को समाज के हित में किए गए अच्छे कार्यों के जरिए जीवित रखने का अवसर भी है। उनका प्रयास है कि समाज के अन्य लोग भी इस पहल से प्रेरणा लें और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि आज के नौनिहाल ही कल देश का भविष्य हैं। यदि उन्हें बौद्धिक रूप से शारीरिक रूप से सामाजिक रूप से शैक्षणिक रूप से समाज का प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ता एक प्रहरी के रूप में अपने दायित्वों का निर्माण करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहाल बच्चों के प्रति जागरूक रहे तो आज के नौनिहाल हमारे देश के मजबूत स्तंभ साबित होंगे कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं रसोईया तथा गांव के सम्मानित व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे।
61 likes
605 views0 comments0 shares