Post

Tapan Kumar Bose
Lucknow•17 days ago

गोरखपुर में कल बंद रहेगी चटोरी गली, बैरियर बना कारोबार का दुश्मन,

गोरखपुर में कल बंद रहेगी चटोरी गली, बैरियर बना कारोबार का दुश्मन,

गोरखपुर में कल बंद रहेगी चटोरी गली, बैरियर बना कारोबार का दुश्मन, नगर निगम के खिलाफ आक्रोश गोरखपुर। शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाके गोलघर स्थित मशहूर चटोरी गली के व्यापारी नगर निगम के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। रास्ता खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने कल पूर्ण बंदी का ऐलान किया है। व्यापारियों का आरोप है कि करीब डेढ़ साल से लगे बैरियर के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और कारोबार में 50 से 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। बैरियर से बाजार की रौनक पर असर व्यापारियों का कहना है कि चटोरी गली में बैरियर लगाए जाने से ग्राहक दुकानों तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भी लोग बाजार आने से कतराते हैं। रास्ता बाधित होने से बाजार की रौनक खत्म हो रही है और बिक्री लगातार घट रही है। किराया तीन से चार गुना बढ़ने से बढ़ी परेशानी नितिन जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारियों का आरोप है कि एक तरफ आमदनी घट रही है, वहीं दूसरी तरफ दुकानों का किराया तीन से चार गुना तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में बढ़ा हुआ किराया देना व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कई बार दिया ज्ञापन, फिर भी नहीं हटा बैरियर व्यापारियों के अनुसार, रास्ता खुलवाने के लिए नगर आयुक्त, जिलाधिकारी और महापौर सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। उनका दावा है कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद अब तक बैरियर नहीं हटाया गया। इसी से नाराज होकर व्यापारियों ने बंदी के जरिए प्रशासन का ध्यान खींचने का फैसला किया है। व्यापारियों की मांग व्यापारियों की मांग है कि चटोरी गली का रास्ता खोला जाए, ग्राहकों की आवाजाही सुगम बनाई जाए और पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। साथ ही किराए में हुई बढ़ोतरी पर भी पुनर्विचार किया जाए। अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम व्यापारियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कोई ठोस कदम उठाएगा, या चटोरी गली के कारोबारी इसी तरह समस्याओं से जूझते रहेंगे।

1200 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts