Gazipur•1 day ago
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027: आंचल पांडेय ने मारी बाजी,

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027: आंचल पांडेय ने मारी बाजी, निखिल यादव दूसरे स्थान पर
जनपद स्तरीय पीपीटी प्रतियोगिता में युवाओं ने जनसांख्यिकी लाभांश एवं मानव पूंजी विकास विषय पर रखे विचार, छह प्रतिभागियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक की जनपद स्तरीय पीपीटी राउंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा, विचार क्षमता और प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल तथा जिला विकास अधिकारी राजन राय उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का मुख्य विषय जनसांख्यिकी लाभांश एवं मानव पूंजी विकास रहा। इस विषय पर प्रतिभागियों ने पीपीटी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, जनसंख्या की क्षमता तथा मानव संसाधन के बेहतर विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।प्रतियोगिता में आंचल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं निखिल यादव द्वितीय तथा महजबीन अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा अर्श कुमार बिंद ने चतुर्थ, रोहित कुशवाहा ने पंचम और अतुल तिवारी ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संगीता, डॉ. रविशेखर सिंह तथा डॉ. शिवकुमार शामिल रहे। इस अवसर पर सुभाष प्रजापति, सेवानिवृत्त लेखाधिकारी माय भारत, अनूप राय, सेवानिवृत्त व्यायाम प्रशिक्षक चंद्रभान सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आंचल सिंह, किशन चंद तथा अखिलेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में चयनित छह प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में कार्यक्रम का समापन हुआ।
65 likes
646 views0 comments0 shares