Post

Tapan Kumar Bose
Lucknow•24 days ago

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, 2 KM

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, 2 KM

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, 2 KM दूर से दिखा धुएं का गुबार *लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026।* चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना हो गई। एयरपोर्ट परिसर में बने अस्थायी लेबर कैंप में सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। आग का धुआं 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे एयरपोर्ट इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। *टर्मिनल से 300 मीटर दूर था कैंप* जानकारी के मुताबिक जहां आग लगी, वह जगह टर्मिनल से 300 मीटर और रनवे से महज 100 मीटर की दूरी पर है। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग लगने से विमानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है, सभी फ्लाइट्स सामान्य हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। *3 मंजिला PVC बिल्डिंग में रहते थे 300 मजदूर* बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट परिसर में अस्थायी तौर पर 3 मंजिला PVC बिल्डिंग बनाई गई थी, जिसमें करीब 300 मजदूर रहते हैं। ये सभी मजदूर एयरपोर्ट परिसर में बन रहे एक नए होटल का निर्माण कर रहे हैं। सुबह आग लगते ही पूरी बिल्डिंग चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन और फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है।

2000 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts