Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 7 hours ago

सरल स्वभाव के धनी हैं पूर्व सब रजिस्ट्रार विनोद कुमार गुप्त, महानगर अध्यक्ष की मिली नई जिम्मेदारी

सरल स्वभाव के धनी हैं पूर्व सब रजिस्ट्रार विनोद कुमार गुप्त, महानगर अध्यक्ष की मिली नई जिम्मेदारी
सेवानिवृत्ति के बाद भी समाजसेवा में सक्रिय, जरूरतमंदों की मदद के लिए रहते हैं तत्पर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। अखिल भारतीय मद्धेशीय वैश्य समाज महानगर गोरखपुर एवं जिला संगठन गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे 10 नंबर बोरिंग स्थित हरिओम वाटिका में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की। समारोह के समापन के बाद महानगर अध्यक्ष के रिक्त पद पर सब रजिस्ट्रार पद से सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत विनोद कुमार गुप्त निवासी 333 शक्तिनगर कॉलोनी, रुस्तमपुर, गोरखपुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष के रिक्त पद पर वर्तमान उपाध्यक्ष एवं स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी जवाहर लाल मद्धेशिया को सर्वसम्मति से चयनित कर शपथ ग्रहण कराया गया। सरल स्वभाव और मददगार व्यक्तित्व के लिए हैं चर्चित विनोद कुमार गुप्त अपनी सरलता, सहज व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। सब रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने जहां भी अपनी सेवाएं दीं, वहां लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनके व्यवहार को लेकर लोगों का कहना है कि उनके पास आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटता था। जरूरतमंद और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना तथा जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करना उनके सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्होंने समाजसेवा का सिलसिला जारी रखा है। अब महानगर अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समाज के लोगों को उनसे संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बढ़ाने और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रभारी अध्यक्ष नाथू राम गुप्त, महामंत्री सुनील गुप्त, सेवानिवृत्त सब रजिस्ट्रार एवं प्रभारी महामंत्री जगदीश प्रसाद गुप्त, वीरेंद्र कुमार गुप्त पूर्व महामंत्री, डॉ. ओम प्रकाश गुप्त उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद गुप्त, राजेश गुप्त, प्रदीप कुमार गुप्त, द्वारिका प्रसाद गुप्त, नंदलाल गुप्त जिला अध्यक्ष, अंगद महेश्वरी जिला महामंत्री, अरविंद कुमार गुप्त अध्यक्ष कौड़ीराम, अशोक कुमार मद्धेशिया अध्यक्ष सहजनवां, माधव गुप्ता एवं आकाश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
55 likes
550 views0 comments0 shares