Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•about 2 hours ago

कांग्रेस नेता की पत्नी के निधन पर शोक सहजनवा। कस्बा

कांग्रेस नेता की पत्नी के निधन पर शोक सहजनवा। कस्बा
कांग्रेस नेता की पत्नी के निधन पर शोक सहजनवा। कस्बा निवासी कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्रवण पांडे की पत्नी आशा देवी (58) का मंगलवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को कालेसर मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक जीएम सिंह, अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विश्व विजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख राम प्रकाश शुक्ला, श्री प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, भूपेंद्र त्रिपाठी, अजय शुक्ला, सनी शुक्ला सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
87 likes
872 views0 comments0 shares