Gazipur•1 day ago
इलाज के दौरान नवजात बच्ची ने 14 दिन बाद तोड़ा

इलाज के दौरान नवजात बच्ची ने 14 दिन बाद तोड़ा दम, गांव में शोक
नेशनल हाईवे किनारे लावारिस हालत में मिली थी नवजात, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पहुंचाया था अस्पताल
जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया विकासखंड के अंतर्गत गौरा नामजद लालापुर गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे बीते 2 नवंबर की सुबह लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। लगभग 14 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद नवजात ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।गौरतलब है कि 2 नवंबर की सुबह नेशनल हाईवे के किनारे नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी मिली थी। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ने के बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची भुड़कुड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात को उपचार के लिए सदर महिला अस्पताल पहुंचाया था। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था।लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद नवजात को बचाया नहीं जा सका। उसके निधन की खबर से स्थानीय ग्रामीणों में दुख और संवेदना व्याप्त है। लोगों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान 14 दिन बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
52 likes
519 views0 comments0 shares