Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 8 hours ago

अनुसूचित जाति के आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, एसडीएम से न्याय की गुहार

अनुसूचित जाति के आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, एसडीएम से न्याय की गुहार
जखनियां (गाजीपुर)। अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित आवासीय पट्टे की जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पट्टाधारकों ने उपजिलाधिकारी जखनियां को प्रार्थना-पत्र देकर भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।प्रार्थना-पत्र में आवेदकों ने आरोप लगाया है कि वे ग्राम सवाई यूसुफपुर खड़बा के निवासी हैं और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं। उन्हें वर्ष 2008 में शासन की ओर से आवासीय पट्टे के तहत भूमि आवंटित की गई थी। आरोप है कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे पट्टाधारकों को अपने आवास के निर्माण और परिवार के साथ रहने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आवेदकों का कहना है कि आवासीय पट्टे की भूमि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को रहने के उद्देश्य से आवंटित की गई थी, लेकिन दबंग लोगों द्वारा उस पर कब्जा किए जाने से पट्टा प्राप्त करने का उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है। पीड़ितों ने अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने तथा अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।प्रार्थना-पत्र के माध्यम से उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने और संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की उम्मीद लगाए बैठे पट्टाधारकों को कब तक न्याय मिल पाता है।
81 likes
811 views0 comments0 shares