Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•11 days ago

* _सहजनवा में तीन दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप, 1000 पहलवान लेंगे

* _सहजनवा में तीन दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप, 1000 पहलवान लेंगे

* _सहजनवा में तीन दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप, 1000 पहलवान लेंगे हिस्सा_* _सहजनवा।_ महिला एवं पुरुष सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 24 से 26 अक्टूबर तक मुरारी इंटर कॉलेज परिसर, सहजनवा में आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 1000 महिला एवं पुरुष पहलवान प्रतिभाग करेंगे। आयोजन को लेकर नगर पंचायत सहजनवा के सभागार में हुई बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतियोगिता शहीद रविन्द्र सिंह एवं भारत भीम जनमेजय सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही है। _तीन दिनों में इन भार वर्गों में होगी प्रतिस्पर्धा:_ 24 अक्टूबर को महिला वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 65, 68, 72 एवं 76 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले होंगे। 25 अक्टूबर को पुरुष फ्री स्टाइल के 65, 70, 74 एवं 79 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान जोर आजमाइश करेंगे। 26 अक्टूबर को पुरुष फ्री स्टाइल के 86, 92, 97 एवं 125 किलोग्राम, ग्रीको रोमन के 63, 67, 72 एवं 74 तथा ग्रीको रोमन स्टाइल के 85, 87, 97 एवं 130 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले होंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता पहलवानों को आगे देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। बैठक में आदित्य प्रताप सिंह 'आशु' (कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष), बृजेंद्र सिंह रिंकू', वेद सिंह, जितेन्द्र कुमार, मनोज सिंह, गिरीश यादव, लक्ष्मण कुमार, बृजेश यादव, अजय, रवीन्द्र, अजय केशरा, सूरज, अभिषेक सिंह, राम प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

700 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts