Gorakhpur•19 minutes ago
सिकरीगंज पुलिस की तत्परता से एक घंटे में मिला पांच वर्षीय लापता मासूम परिजनों को सौंपा

सिकरीगंज पुलिस की तत्परता से एक घंटे में मिला पांच वर्षीय लापता मासूम, परिजनों को सौंपा
सिकरीगंज, गोरखपुर। सिकरीगंज पुलिस की तत्परता और सक्रियता से पांच वर्षीय गुमशुदा मासूम बालक को महज एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे थाना सिकरीगंज पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा सिकरीगंज में दवा लेने आए एक दंपति का पांच वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते अचानक परिजनों से बिछड़ गया है। सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस और मिशन शक्ति टीम तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और महज एक घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इस सराहनीय कार्य में महिला उपनिरीक्षक ज्योति यादव, महिला कांस्टेबल गरिमा पाण्डेय, महिला कांस्टेबल पार्वती एवं कांस्टेबल विश्लेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सिकरीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।
एक घंटे के भीतर मासूम की सकुशल बरामदगी से सिकरीगंज पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना हो रही है।
51 likes
510 views0 comments0 shares