Gorakhpur•20 days ago
5 नवंबर को गोरखपुर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 14 विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज
गोरखपुर। मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट की ओर से गुरुवार, 5 नवंबर को दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद आस्ताने, नॉर्मल टैक्सी स्टैंड के पास निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले शिविर में 14 विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देंगे। इसमें हड्डी, हृदय, कैंसर, बाल रोग, स्त्री रोग, नेत्र, दंत और मूत्र रोग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। मरीजों की ब्लड जांच, बीपी जांच, डॉक्टरों से परामर्श और दवाओं का वितरण पूरी तरह निःशुल्क होगा। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी ने शहरवासियों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
65 likes
645 views0 comments0 shares