Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•1 day ago

*खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को शिक्षकों ने दी

*खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को शिक्षकों ने दी
*खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह को शिक्षकों ने दी विदाई* *संकुल माल्हनपार में आयोजित हुआ विदाई समारोह कार्यक्रम* उरुवा (गोरखपुर)। विकास खण्ड उरुवा में तैनात खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह का जनपद कुशीनगर में स्थानांतरण हो जाने के बाद उरुवा के शिक्षकों ने संकुल माल्हनपार में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। शिक्षकों ने अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। मालूम हो कि खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह बीते ढाई वर्षों से विकास खण्ड उरुवा में तैनात रहे। इस दौरान वह विद्यालयों का निरीक्षण करते थे और जांच-पड़ताल में जो भी कमियां पाई जाती थीं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित शिक्षकों को बेहतर मार्गदर्शन देते रहे। विद्यालयों में शिक्षण कार्य समेत समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में उनका विशेष योगदान रहा। शिक्षकों से उनका विशेष जुड़ाव और सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा। ऐसे में माल्हनपार संकुल परिसर में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगेश्वर प्रसाद यादव ने की तथा कार्यक्रम का संचालन सर्वेश पाठक ने किया। आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द कुमार चन्द के नेतृत्व में शिक्षकों ने विशेष योगदान दिया। शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं शिक्षक संजय सिंह यादव एवं वहाब खां ने शाल भेंटकर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह के कार्यकाल की विशेष सराहना करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए और उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर अरविन्द कुमार चन्द, रविप्रकाश (मंत्री), सर्वेश पाठक, रत्नेश त्रिपाठी, वहाब खां, गंगेश्वर प्रसाद यादव, रत्नेश त्रिपाठी,अजय कुमार, गौरव रतन, राजाराम, दिलीप कुमार, रामप्रेम, गौतम कुमार, अमित सिंह, महर्षि संजय शुक्ला,पन्नेलाल यादव, इजहार अली,विकास मौर्य, आलोक सिंह, जयप्रकाश राम, राजेन्द्र लाल, श्रीमती रितु रस्तोगी, रितेश कुमार ,संगम लाल श्रीमती प्रियंका विशवासश्रीमती रिंकी यादव समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
80 likes
804 views0 comments0 shares