Post

V
Gazipur•12 days ago

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जंगीपुर पुलिस ने बघोल

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जंगीपुर पुलिस ने बघोल

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जंगीपुर पुलिस ने बघोल गेट के पास से पकड़ा, विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस जंगीपुर (गाजीपुर)।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को बघोल गेट के पास से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, थाना जंगीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को बघोल गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्दन बिन्द (करीब 21 वर्ष), पुत्र चन्द्रिका बिन्द, निवासी ग्राम देवकली बड़ेपुरवा, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता ग्राम बघोल, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर बताया गया है।पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त उक्त मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक ओमप्रकाश एवं थाना जंगीपुर की पुलिस टीम।

700 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts