Gorakhpur•about 9 hours ago
किसानों के हक की आवाज लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस,बारीगांव से निकली किसान अधिकार यात्रा



1/3
किसानों के हक की आवाज लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, बारीगांव से निकली किसान अधिकार यात्रा
सिकरीगंज, गोरखपुर। सिकरीगंज क्षेत्र के बारीगांव में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ किसान अधिकार यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं को लेकर जनसंपर्क किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान अधिकार यात्रा बारीगांव स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बारीगांव बनकटा होते हुए दुघरा चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस यात्रा की अगुवाई किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के संयोजक डॉ. बीएस सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑर्डिनेटर डॉ. एकलाख अहमद ने की।
इस दौरान कांग्रेस नेता अखिलेश शुक्ला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी किसानों से जुड़ी हुई है। किसानों के बच्चों के सेना में भर्ती होने, नौकरी, रोजगार, मेडिकल सुविधाओं और पेंशन जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों और उनके परिवारों के हितों की अनदेखी की है।
अखिलेश शुक्ला ने आगे कहा कि किसान अधिकार यात्रा के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी के संदेश को लोगों तक पहुंचाते हुए किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई जा रही है।
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क किया।
51 likes
514 views0 comments0 shares