Gorakhpur•about 1 hour ago
वरिष्ठ पत्रकार राजअनंत पांडेय ने कार्तिक पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

चौरी चौरा गोरखपुर।पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राज अनंत पाण्डेय ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है। इसे देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इस अवसर पर गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु मंदिरों और घाटों पर दीप जलाकर सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना करते हैं।
98 likes
977 views0 comments0 shares