Post

Shiv Shankar
Sultanpur•1 day ago

रतन गुप्ता को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर आरपीएस मानव अधिकार फोरम ने दी बधाई

रतन गुप्ता को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर आरपीएस मानव अधिकार फोरम ने दी बधाई

सुलतानपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ - मानव अधिकार फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता एडवोकेट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रतन गुप्ता का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत होना उनके लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों, सक्रियता, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। यह उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रतन गुप्ता एक कर्मठ, सक्रिय एवं संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। राष्ट्रीय पत्रकार संघ - मानव अधिकार फोरम में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदैव संगठन की मजबूती, विस्तार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी और लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने की क्षमता उनकी विशेष पहचान है। आरपीएस मानव अधिकार फोरम यह विश्वास व्यक्त करता है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सौंपे गए इस नए दायित्व का निर्वाहन रतन गुप्ता द्वारा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जायेगा। उनके नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान, सामाजिक सहभागिता तथा संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

0 likes
0 comments0 shares