Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 8 hours ago

छठ पूजा पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने का

छठ पूजा पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने का
छठ पूजा पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, एक गिरफ्तार वायरल वीडियो की जांच के बाद भुड़कुड़ा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सदरजहांपुर गांव से हुई गिरफ्तारी जखनियां (गाजीपुर)। छठ महापर्व के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भुड़कुड़ा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के माध्यम से छठ पूजा करने वाली महिलाओं और समाज के लोगों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 18 नवंबर को उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव अपनी टीम के साथ ग्राम सदरजहांपुर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्विटर (एक्स) अकाउंट @KreatelyMedia की आईडी से पोस्ट किए गए 'दलित समाज का छठ पूजा' शीर्षक वाले वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिली। मामले की जांच में सदरजहांपुर निवासी राम अवध राम (32) पुत्र प्रभु का नाम सामने आया।पुलिस के मुताबिक वीडियो में माता छठ पूजा एवं महापर्व करने वाली महिलाओं तथा समाज के लोगों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इस मामले में आरोपी राम अवध राम के विरुद्ध थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 273/2026 के तहत धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धारा 170, 126 एवं 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
99 likes
985 views0 comments0 shares