Post

Rajkumar Raj
Gorakhpur•8 days ago

मृतकों के परिजनों को बिजली विभाग से मिला आर्थिक सहायता,

मृतकों के परिजनों को बिजली विभाग से मिला आर्थिक सहायता,

मृतकों के परिजनों को बिजली विभाग से मिला आर्थिक सहायता, प्रशासन भी करेगा सहयोग: डीएम दीपक मीणा घायलों की स्थिति ठीक, आज किया गया डिस्चार्ज; पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से तीन नवयुवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि हादसे में घायल लोगों की स्थिति अब ठीक है और उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के परिजनों को बिजली विभाग की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि प्रशासन मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों को सहायता देने के साथ उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि इस असहनीय दुख के बीच उन्हें आर्थिक या अन्य किसी तरह की कठिनाई न झेलनी पड़े। गौरतलब है कि बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस के दौरान डीजे पर लगी लोहे की रेलिंग 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई थी। हादसे में चंदन (21), विक्की (18) और लक्की (17) की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग झुलस गए थे। घटना के बाद प्रशासन ने घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई और मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

301 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts