Post

P
Deoria•11 days ago

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सलेमपुर क्षेत्र में पंडालों एवं मेला स्थलों का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सलेमपुर क्षेत्र में पंडालों एवं मेला स्थलों का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सलेमपुर क्षेत्र में पंडालों एवं मेला स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। देवरिया 19 अक्टूबर। जनपद में दुर्गा पूजा एवं मेले के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने थाना सलेमपुर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों एवं मेला स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पंडालों एवं मेला स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने पंडाल आयोजकों से भी सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने की अपेक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व एवं मेले के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

600 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts