पटाखा विवाद में महिला के घर चढ़े मनबढ़, कट्टा चलाने की धमकी का आरोप
पटाखा विवाद में महिला के घर चढ़े मनबढ़, कट्टा चलाने की धमकी का आरोप; पिता पर भी उकसाने का आरोप बांसगांव संदेश | लालपुर। ग्राम लालपुर में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ श्रीमती बदामा देवी के घर पहुंच गया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान कट्टा चलाने की धमकी देने का भी आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित युवक का गांव के कई लोगों से पहले भी विवाद हो चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उसने अपने चाचा को भी गोली मारने की धमकी दी थी। मामले में युवक के पिता की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि पिता ने भी विवाद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा घर से लाठी निकालकर अपने साथियों को मारपीट के लिए उकसाते हुए कहा कि लाठी से मारो और घर में घुसकर हमला करो। पिता के आपराधिक प्रवृत्ति का होने की भी ग्रामीणों में चर्चा है, जिसकी पुलिस जांच की आवश्यकता है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पिता-पुत्र सहित अन्य आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बांसगांव संदेश | लालपुर।