Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 1 hour ago

तीन दिवसीय विशेष अभियान में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों का होगा सम्मान

तीन दिवसीय विशेष अभियान में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों का होगा सम्मान
तीन दिवसीय विशेष अभियान में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों का होगा पंजीकरण डीएम अनुपम शुक्ला ने बीएलओ को दिए निर्देश, गांवों में पहुंचकर फॉर्म-6 भरवाने पर जोर जखनियां (गाजीपुर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में 24, 25 एवं 26 नवंबर को तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ ही प्राप्त आवेदन पत्रों को समयबद्ध तरीके से डिजिटाइज कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने भ्रमण कर नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनसे आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया है कि अभियान के दौरान गांव-गांव पहुंचकर ऐसे सभी पात्र नागरिकों को चिह्नित किया जाए, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है। उनका पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के साथ ही प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अर्ह नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म-6 भरकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभा सकें।
78 likes
779 views0 comments0 shares