Post

sarvesh dubey
Gorakhpur•about 14 hours ago

घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मार पीट।

घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मार पीट।

घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मार पीट। मदरिया । ----------------- पति की गैरमौजूदगी में घर पहुंचा युवक, दो महिलाओं पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप; तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज.... गोला थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के एक युवक पर घर में घुसकर बदसलूकी करने तथा विरोध करने पर अपनी दो बहनों के साथ मिलकर मारपीट करने और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने गोला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 7 नवंबर को उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान सूरज पुत्र प्रकाश उनके घर पहुंचा। आरोप है कि घर में अकेला देखकर वह उनके साथ बदसलूकी करने लगा। विरोध करते हुए महिला ने कहा कि जब उनके पति घर आएंगे तो उनसे बात होगी। इस पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि इसके बाद सूरज अपनी बहनों रानी और करीना के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान तीनों ने उनके साथ मारपीट की और गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(6) और 74 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

0 likes
0 comments0 shares