Gorakhpur∨

Post

Amit Singh
Gorakhpur•18 minutes ago

विवाह में गये युवक कि अकास्मिक निधन

विवाह में गये युवक कि अकास्मिक निधन
विवाह में गये युवक कि मौत पिपरौली गोरखपुर बांसगांव संदेश गीडा थाना के अमटौरा गांव गांव निवासी युवक कि संतकबीरनगर जिले के पूजन जिगिना,हैंसर हरदो में बारात में आश्चर्यजनक रूप से मौत हो गई। संत कबीर नगर जनपद की स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । शुक्रवार कि शाम शव के अमटौरा गांव में पहुंचते ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बताते चले कि अमटौरा गांव निवासी का युवक अविनाश (35) पुत्र हरिकेश वृहस्पतिवार को अमटौरा गांव के ही सन्नी साहनी पुत्र झकरी साहनी की शादी में बाराती बनकर अमटौरा गांव से पूजन जिगिना,हैंसर हरदो,जिला संतकबीरनगर गया था। वहीं पूजन जिगिना, हैंसर हरदो, संत कबीर नगर जिले में बारात में ही द्वारपूजा के समय वह अचेत होकर गीर गया।वह शराब पीने का भी आदि था। अचानक बारातियों में हाहाकार मच गया। आनन- फानन में लोग उसे मनौली सीएचसी पर ले गए जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची संतकबीरनगर जिले कि स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव अमटौरा गांव में पहुंचा ।जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। बताते चलें कि अविनाश अपने पिता कि दो संतानों में बड़ा था।पेशे से वह मजदूर था तथा मुंबई में वह पेंट पॉलिश का काम करता था।उसकी दो बेटियां हैं सोनम(10) जो बगल के अडिलापार गांव के निजी कान्वेंट स्कूल में कक्षा -5 में पढती है तथा दुसरी बेटी सृष्टि(7) जो प्राथमिक विद्यालय अमटौरा में कक्षा -2 में पढती है।ग्रामीणों की मांने तो उसे कोई बीमारी थी तथा वह शराब पीने का भी आदि था। बारात में युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
104 likes
1,038 views0 comments0 shares