Post

V
Gazipur•12 days ago

शदुर्गा पूजा पंडालों का एसडीएम और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था

शदुर्गा पूजा पंडालों का एसडीएम और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था

शदुर्गा पूजा पंडालों का एसडीएम और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील दुल्लहपुर (गाजीपुर)।शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को एसडीएम अतुल कुमार एवं थानाध्यक्ष दुल्लहपुर दीपक कुमार ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पंडालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पूजा समितियों के पदाधिकारियों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नवरात्र पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।एसडीएम अतुल कुमार और थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सहयोग के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने और किसी समस्या की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। निरीक्षण का उद्देश्य पूजा आयोजनों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है।इस मौके पर थाना दुल्लहपुर की पुलिस टीम एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

700 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts