Post

Harishchand Soni
Gorakhpur•about 3 hours ago

ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच हुआ मां काली

ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच हुआ मां काली

ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच हुआ मां काली का आगमन, देर रात पंडाल मे खुले मां के पट पुराना गोला मोहल्ले में विधि-विधान से शुरू हुई मां काली की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को दी दीपावली की शुभकामनाएं बड़हलगंज, गोरखपुर। दीपावली के पावन पर्व पर नगर के पुराना गोला मोहल्ले में मां काली की पूजा-अर्चना का शुभारंभ पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। देर रात मां काली के पट खुलते ही पूरा मोहल्ला भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पट खुलने के साथ ही ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां काली के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ मां का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। मां काली के आगमन को लेकर मोहल्ले में पहले से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देर रात जैसे ही मां के पट खुले, श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा शांति की कामना की। दीपावली के उल्लास के बीच मां काली की पूजा ने धार्मिक उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। लोगों ने मां काली से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। पूजा आयोजन में सरदार सेवा समिति के सदस्य महेश पटेल, कृष्ण कुमार जायसवाल, राज पटेल, विपिन पटेल, सुरेश गौड़, दीपक मद्धेशिया सहित अन्य सदस्य एवं मोहल्ले के तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई और मां काली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दीपावली के अवसर पर मां काली की पूजा और भक्तों की उमड़ी आस्था ने पुराना गोला मोहल्ले को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक जयकारों और उत्साह का माहौल बना रहा।

0 likes
0 comments0 shares