Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•about 3 hours ago

ड्रोन ऑपरेशन्स से लेकर मैप रीडिंग और वेपन ट्रेनिंग तक,

ड्रोन ऑपरेशन्स से लेकर मैप रीडिंग और वेपन ट्रेनिंग तक,
ड्रोन ऑपरेशन्स से लेकर मैप रीडिंग और वेपन ट्रेनिंग तक, कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल *सीएटीसी-174 के तीसरे दिन मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण।* सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के तत्वावधान में बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-174) के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स को सैन्य कौशल, तकनीकी दक्षता और अनुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रोन ऑपरेशन्स, मैप रीडिंग, फुट ड्रिल तथा वेपन ट्रेनिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। कैंप में मौजूद एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) एवं परेड इंस्ट्रक्टर (पीआई) स्टाफ ने कैडेट्स को विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से इन विषयों की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य गतिविधियों की समझ विकसित करने के साथ तकनीकी ज्ञान, एकाग्रता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है। ड्रोन ऑपरेशन्स और मैप रीडिंग जैसे आधुनिक सैन्य कौशलों की जानकारी ने कैडेट्स को तकनीक आधारित प्रशिक्षण से भी रूबरू कराया। शिविर में विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष बनाने के साथ उनमें टीम भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा का जज्बा विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
53 likes
528 views0 comments0 shares