Post

V
Gazipur•23 days ago

जिला स्तरीय हॉकी चयन ट्रायल में 57 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 10

जिला स्तरीय हॉकी चयन ट्रायल में 57 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 10

जिला स्तरीय हॉकी चयन ट्रायल में 57 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 10 खिलाड़ियों का हुआ चयन, वाराणसी मंडल स्तरीय ट्रायल में करेंगे प्रतिभाग गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल बुधवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के 57 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ी आठ अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी में सुबह 10 बजे तक आयोजित मंडल स्तरीय चयन में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार एवं देवी प्रसाद उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।कबड्डी बालिका वर्ग का ट्रायल नौ अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल नौ अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में होगा। इच्छुक खिलाड़ी उसी दिन सुबह 9:30 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकती हैं। चयनित खिलाड़ी 12 अक्टूबर को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सिगरा, वाराणसी में मंडल स्तरीय चयन में प्रतिभाग करेंगी।प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रतिभागियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाणपत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। बालिका वर्ग में खिलाड़ियों की आयु 20 वर्ष या उससे कम यानी जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 के बाद की होनी चाहिए। वहीं खिलाड़ी का वजन 55 किलोग्राम या उससे कम होना अनिवार्य है।

1800 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts