Gorakhpur•13 minutes ago
कार्तिक पूर्णिमा पर कम्हरिया घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर कम्हरिया घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
बेलघाट, गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बेलघाट थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही गंगा स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन एवं आरती की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अपनी मनोकामनाएं मांगीं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाट पर चारों तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से लेकर दिनभर स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।
वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। घाट पर सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक निगरानी बनी रही। घाट के आसपास और पुल के ऊपर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए। चारों तरफ लोगों की भीड़ से पूरा कम्हरिया घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर दिखाई दिया।
दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कम्हरिया घाट को आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।
75 likes
746 views0 comments0 shares