Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 9 hours ago

साइबर सेल नोनहरा की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 10,386 रुपये वापस

साइबर सेल नोनहरा की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 10,386 रुपये वापस
साइबर सेल नोनहरा की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 10,386 रुपये वापस 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित ने जताया आभार गाजीपुर, 21 नवंबर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना साइबर सेल ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की तत्परता से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर निकाली गई 10,386.88 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर, बंजारीपुर निवासी मोहित सिंह पुत्र अरुण सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी हुई थी। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।शिकायत प्राप्त होते ही थाना नोनहरा की साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित धनराशि को होल्ड कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से धोखाधड़ी की गई पूरी धनराशि 10,386.88 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।खाते में अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित मोहित सिंह ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय साइबर सेल टीम थाना नोनहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
57 likes
574 views0 comments0 shares