Deoria•about 5 hours ago
डीएम ने की जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओ तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा।


1/2
डीएम ने की जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा।
देवरिया, 21 नवंबर।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत स्तर पर 15वें एवं पांचवें वित्त आयोग के तहत उपलब्ध और आवंटित धनराशि की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायत सहायकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, ग्राम प्रधानों से संबंधित लंबित जांचों की अद्यतन स्थिति तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा कराए जा रहे डॉ. आंबेडकर प्रतिमा निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर एई, सिडको को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता, आरईडी का वेतन रोकने तथा कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बैठक में बीसी सखी एवं स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रगति तथा वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जल निगम द्वारा कराए गए रोड रेस्टोरेशन कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने तथा बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किए जाने की अद्यतन प्रगति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बिंदुओं पर अद्यतन एवं तथ्यपरक रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा विभागीय कार्यों की नियमित निगरानी की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।
55 likes
554 views0 comments0 shares