Gorakhpur•about 3 hours ago
नगहरा में गोशाला, सत्संग भवन और धार्मिक ग्रंथ संग्रहालय का शिलान्यास, सांसद रवि किशन बोले—सरनेम से नहीं, कर्म से होते हैं ब्राह्मण


1/2
नगहरा में गोशाला, सत्संग भवन और धार्मिक ग्रंथ संग्रहालय का शिलान्यास, सांसद रवि किशन बोले—सरनेम से नहीं, कर्म से होते हैं ब्राह्मण
सिकरीगंज, गोरखपुर। बेलघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत असौजी के राजस्व गांव नगहरा में बुधवार को धार्मिक और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। भूमि पूजन के साथ भव्य गोशाला, सत्संग भवन, धार्मिक ग्रंथ संग्रहालय एवं पुजारी आवास का शिलान्यास गोरखपुर के सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ द्वारा किया गया।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण की पहचान उसके सरनेम से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। आज की पीढ़ी को अपने गांव के संस्कार, संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहना चाहिए। युवाओं को अपनी जड़ों को पहचानना होगा और यह समझना होगा कि वे कहां से आए हैं तथा उनके माता-पिता, दादा और परदादा कौन थे। उन्होंने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन के संबोधन के बीच मौजूद भीड़ ने उनसे फिल्मी अंदाज में डायलॉग सुनाने की फरमाइश कर दी। इस पर उन्होंने अपने लोकप्रिय अंदाज में कहा, "जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा।" उनका यह डायलॉग सुनते ही पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम के आयोजक पेमी इंडिया के फाउंडर महेश शुक्ल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान (प्रशासक) गिरजेश शुक्ल ने की, जबकि संचालन प्रगति ने किया।
इस अवसर पर खजनी विधायक श्रीराम चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपा शंकर दुबे उर्फ जुगनू दुबे, डॉ. शुभांकित आर्य, बृजभूषण दुबे, जयप्रकाश तिवारी, बलराम शुक्ल, डॉ. प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, टिकोरी बाबा, आचार्य भोलेनाथ शुक्ल, दुर्विजय शुक्ल, गणेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
108 likes
1,080 views0 comments0 shares