Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•24 days ago

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन बालकों ने दिखाया दम *150

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन बालकों ने दिखाया दम *150

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन बालकों ने दिखाया दम *150 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में किया शानदार प्रदर्शन, मुरादाबाद और मिर्जापुर मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा।* सहजनवां, (गोरखपुर)। मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को बालक वर्ग के मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। चौथे दिन करीब 150 बाल खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं और करीब 300 खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। *35 किलोग्राम में मुरादाबाद के तरुण ने जीता स्वर्ण।* अंडर-17 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल के तरुण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लखनऊ मंडल के चंद बाबू ने रजत पदक हासिल किया, जबकि आगरा के विशाल और कानपुर के शिवेंद्र ने कांस्य पदक प्राप्त किया। *38 किलोग्राम में आयुष्मान का दबदबा।* अंडर-17 के 38 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल के आयुष्मान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। कानपुर के राजीव को रजत पदक मिला। वहीं लखनऊ के हर्ष और सहारनपुर के अंश ने कांस्य पदक हासिल किया। *41 किलोग्राम में आदित्य ने मारी बाजी।* अंडर-17 के 41 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर मंडल के आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लखनऊ के अखिल ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि वाराणसी के सन्नी और अलीगढ़ के सत्यम ने कांस्य पदक जीते। *अंडर-19 में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम।* अंडर-19 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद मंडल के कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीता। वाराणसी के शिवम चौहान ने रजत पदक हासिल किया, जबकि कानपुर के अविरल और मिर्जापुर के विजय कुमार को कांस्य पदक मिला। 48 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा के श्रेयस ने स्वर्ण, मिर्जापुर के लय दुबे ने रजत तथा आजमगढ़ के करन यादव और गोरखपुर के आदित्य चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं 51 किलोग्राम भार वर्ग में मिर्जापुर मंडल के मृत्युंजय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वाराणसी के पवन को रजत पदक मिला, जबकि मुरादाबाद के लक्ष्य गौतम और प्रयागराज के सागर विश्वकर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। *सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा रहे मुख्य अतिथि।* चौथे दिन प्रतियोगिता में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत एवं उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह ने कैप्टन ओम प्रकाश मिश्रा को कैप एवं बैच लगाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बुधवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन होगा। जिसमें प्रतियोगिता के शेष मुकाबले खेले जाएंगे और पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन होगा।

1900 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts