Post

Tapan Kumar Bose
Lucknow•16 days ago

लखनऊ में नगर निगम के ट्रैक्टर ने 8 साल के बच्चे को

लखनऊ में नगर निगम के ट्रैक्टर ने 8 साल के बच्चे को

लखनऊ में नगर निगम के ट्रैक्टर ने 8 साल के बच्चे को कुचला, मौत; पिता की गुमटी के पास बैठा था पहली कक्षा का छात्र, चालक हिरासत में लखनऊ। राजधानी के सेक्टर-7, जानकीपुरम में मंगलवार शाम नगर निगम के ट्रैक्टर की चपेट में आकर 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी के घुंघटेर निवासी रामू लखनऊ के सेक्टर-7 में सूर्या एकेडमी के पास कपड़े प्रेस करने की गुमटी लगाते हैं। मंगलवार 13 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे उनका 8 साल का बेटा कृष्णा उर्फ रौनक गुमटी के किनारे बैठा था। इसी दौरान नगर निगम का कटिंग ट्रैक्टर (UP-32 KN-1670) पीछे की ओर आ रहा था और कृष्णा उसकी चपेट में आ गया। हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे KGMU रेफर कर दिया। KGMU में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा पहली कक्षा में पढ़ता था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई और परिवार में दूसरे नंबर पर था। थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि _"ट्रैक्टर चालक हिरासत में है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"_

1200 likes
0 comments2 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts