Post

Khushboo Singh
Gorakhpur•9 days ago

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, 7 झुलसे ​

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, 7 झुलसे ​

https://youtu.be/y_DtUVeERCo ​गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास बुधवार शाम 5 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही प्रतिमा में लगी लंबी लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इस दुर्घटना में करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ​हादसे में तीन युवकों की मौत ​इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान लकी (17), विक्की (18) और चंदन (21) के रूप में हुई है। इनमें लकी और विक्की सगे भाई हैं, जबकि चंदन उनकी मौसी का लड़का है। वहीं, अन्य 7 घायलों को तत्काल इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *​परिजनों का आरोप और हंगामा* ​परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर रखी थी, लेकिन जैसे ही ट्रॉली रजही चौराहे के पास पहुँची, अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इससे तार प्रतिमा के संपर्क में आ गया और ट्रॉली पर खड़े लोग करंट की चपेट में आ गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया, जिसके कारण वहाँ 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुँची पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को संभालने में जुटी है। बाइट, डॉक्टर कौस्तुभ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

400 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts