Post

सुल्तानपुर त्योहारों के मद्देनजर बल्दीराय थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी..

सुल्तानपुर त्योहारों के मद्देनजर बल्दीराय थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।आज रात मिशन शक्ति टीम ने जंगली नाथन मंदिर और वलीपुर बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा,सशक्तीकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने 112,1090,181,1076,1098 और 1930 समेत प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद लेने की अपील की।गश्त में उपनिरीक्षक राजदेव यादव, आरक्षी अंकित साहू और महिला आरक्षी नीतू, पूजा, निक्की व सविता शामिल रहीं।

400 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts