Gorakhpur∨

Post

Dhananjay Pandey
Gorakhpur•2 days ago

चौरीचौरा से अखिलेश की चुनावी हुंकार, बंधु राज होगा स्थापित

चौरीचौरा से अखिलेश की चुनावी हुंकार, बंधु राज होगा स्थापित
चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की धरती है बंधु सिंह ने बंधुत्व भाव कायम किया था बंधु राज स्थापित होगा जिसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विनय कुमार सिंह बिन्नू की दसवीं श्रद्धांजलि सभा और बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर देवकही में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुए कही उन्होंने कहा चौरी चौरा अमर शहीदों की धरती है इस धरती पर बाबू बंधू सिंह ने बंधुत्व का नारा दिया था । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पीडीए रथयात्रा के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकहिया में आयोजित जनसभा से उन्होंने भाजपा को सीधी चुनौती दी। गोरखपुर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा को हराने का लक्ष्य सामने रखकर उन्होंने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करने की राजनीतिक रणनीति को धार दी। शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए चौरीचौरा के अधूरे 147बी ओवरब्रिज को भी चुनावी विमर्श के केंद्र में रखा। गोरखपुर एयरपोर्ट से पीडीए रथयात्रा के जरिए देवकहिया पहुंचे अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के बीच जोरदार स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर उन्होंने विनय कुमार सिंह 'बिन्नू' की दसवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद डुमरी खास में स्थापित 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीर सेनानी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का रिमोट से अनावरण किए अखिलेश यादव ने 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े विवाद, पेपर लीक और सरकारी स्कूलों के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 147बी ओवरब्रिज लोगों की इच्छा के मुताबिक बन जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार सिंह 'टप्पू' ने चौरीचौरा के अतीत और वर्तमान की तुलना करते हुए क्षेत्र में रोजगार व विकास की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 50 वर्ष पहले चौरीचौरा में सरैया चीनी मिल, दाल मंडी, रोलिंग मिल और खेल मैदान जैसी सुविधाएं थीं। आज रोजगार के अभाव में युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है। बंद पड़े उद्योगों को चालू कराया जाए तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकता है। उन्होंने एक नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा अधूरे 147बी ओवरब्रिज के उद्घाटन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुल अधूरा है और इससे मुंडेरा बाजार का अस्तित्व प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव से मांग की कि सपा सरकार बनने पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कराया जाए। आयोजक अजय कुमार सिंह 'टप्पू' ने अपने भतीजे प्रशांत सिंह, पुत्र प्रखर सिंह और शिखर सिंह के साथ अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। अमर शहीद बाबू बंधू सिंह का चित्र भी भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रद्युम्न द्विवेदी ने की और संचालन दयानंद विद्रोही ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामआसरे बिश्वकर्मा, जफर अमीन डक्कू मनुरोजन यादव, विनय शंकर तिवारी, डॉ संजयन त्रिपाठी गीतांजलि यादव, पूव विधायक मुन्ना सिंह, गजाला लारी, पवन पांडे, नरसिंह यादव, मुन्नीलाल यादव, मार्कण्डेय यादव, दयानन्द बिद्रोही, श्यामिलन यादव,अशोक चौहान, धर्मेंदर सोलंकी, लालजी भारती, सहित तमाम सपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
77 likes
770 views0 comments0 shares