Post

P
Deoria•13 days ago

डीएम और एसपी ने रुद्रपुर तहसील में सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

डीएम और एसपी ने रुद्रपुर तहसील में सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

डीएम और एसपी ने रुद्रपुर तहसील में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश। देवरिया, 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील रुद्रपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उन्हें निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए। जिलाधिकारी ने धारा-24, 34 एवं 116 से संबंधित लंबित पत्रावलियों की समीक्षा कर अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 22, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के आठ, खाद्य एवं रसद विभाग के तीन तथा अन्य विभागों के 16 मामले शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 55 शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ, एसडीएम रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता, जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

801 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts