Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•about 2 hours ago

अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ेंगे एन.सी.सी कैडेट, संयुक्त

अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ेंगे एन.सी.सी कैडेट, संयुक्त
अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ेंगे एन.सी.सी कैडेट, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-174 का भव्य शुभारंभ, सहजनवा गोरखपुर 44 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी., गोरखपुर के तत्वावधान में बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-174 का भव्य शुभारंभ हुआ। 25 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में एन.सी.सी. कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने एन.सी.सी. के उद्देश्यों, अनुशासन के महत्व, नेतृत्व क्षमता के विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. प्रशिक्षण शिविर कैडेटों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, कार्यक्षमता और नेतृत्व कौशल को निखारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से युवाओं में जिम्मेदारी, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कैडेटों को शिविर के दौरान पालन की जाने वाली अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं, नियमों एवं आचरण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया। साथ ही हथियार प्रशिक्षण एवं फायरिंग अभ्यास के दौरान मिलने वाले व्यावहारिक अनुभवों के महत्व को समझाते हुए प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया। दस दिवसीय इस शिविर में कैडेटों को आत्मरक्षा, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, व्यक्तित्व विकास, सैन्य जीवन की मूलभूत जानकारी, ड्रिल, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्रसेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेटों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा। इस अवसर पर मेजर साकेत जी, मेजर डी.एन. मौर्या, लेफ्टिनेंट अनुपम सिंह, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट सुभाष चन्द्र, सेकंड ऑफिसर सोहेल गुप्ता, सूबेदार मेजर एम.एल. अब्राहम, सूबेदार कवराज भाटी, जीसीआई आरुषा पाण्डेय, सीटीओ अर्जुन यादव, नीला चैटर्जी सहित पी.आई. स्टाफ के सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैडेटों को सैन्य जीवन की बारीकियों से परिचित कराने के साथ ही उनमें अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के संस्कार विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
94 likes
940 views0 comments0 shares