Gorakhpur•about 4 hours ago
संविधान दिवस पर शपथ और पुष्पांजलि के जरिए दिया समानता

संविधान दिवस पर शपथ और पुष्पांजलि के जरिए दिया समानता का संदेश।
मदरिया ।
--------
तहसील गोला में एसडीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाया संकल्प, बर्राह चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प....
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोला क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संविधान की उद्देशिका का पाठ कर उसके मूल आदर्शों और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई। साथ ही भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
तहसील गोला परिसर में एसडीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पाठ किया और देश को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने का संकल्प लिया। शपथ में नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। साथ ही व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने वाली बंधुता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार सहित तहसील के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। गोपालपुर मंडल के बर्राह चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्याधर पांडेय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सुना। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता का मजबूत आधार है। संविधान निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। संविधान का सम्मान करना और उसमें निहित आदर्शों को जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में मनोनीत सभासद विद्याधर पांडेय, लल्लन, उमा पांडेय, संदीप सोनकर, सन्नी वर्मा, रामबदन, डॉ. रामपति, रामदेव और केशभान यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
96 likes
963 views0 comments0 shares