Post

Rajkumar Raj
Gorakhpur•about 2 hours ago

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष चिकित्सा शिविर का

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष चिकित्सा शिविर का

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन गोरखपुर । राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सघन जागरूकता अभियान के तहत जिला चिकित्सालय परिसर में गुरुवार को एक विशेष चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ संतोष श्रीवास्तव, डॉ. गणेश यादव (वरिष्ठ परामर्शदाता) एवं एसएसके नोडल अधिकारी डॉ. नवीन वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ एवं जाँच सुविधाएँ उपलब्ध कराना रहा। शिविर के आयोजन एवं संचालन में टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर श्री राजेश सिंह, पीपीएम कोऑर्डिनेटर श्री अभय नारायण मिश्रा एवं श्री मिर्ज़ा आफताब बेग का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

0 likes
0 comments0 shares