Gorakhpur•about 1 month ago
त्योहारों से पहले गीडा पुलिस का एक्शन, 12 लोगों का शांति भंग

त्योहारों से पहले गीडा पुलिस का एक्शन, 12 लोगों का शांति भंग में चालान
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय की दोटूक—त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं!
सहजनवा गोरखपुर त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गीडा पुलिस सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था में बाधा डालने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने 12 लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान किया है।
इस संबंध में गीडा थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों में अड़चन डालने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।
गीडा पुलिस का स्पष्ट संदेश—त्योहार शांति से मनाएं, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई।
778 likes
775 views0 comments1 shares