Gorakhpur•about 4 hours ago
दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

चौरी चौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश।समावेशित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण हेतु समर्थ नोडल शिक्षकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण बी आर सी सरदार नगर में मंगलवार को संपन्न हुआ प्रशिक्षण में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के कुल 46 सहायक अध्यापको ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री गिरजेश कुमार मिश्रा द्वारा 21 प्रकार की दिव्यांगताओ पर प्रकाश डाला गया और प्रमुखता से दिव्यांग बौद्धिक दिव्यांग, पूर्ण दृष्टि दिव्यांग अल्प दृष्टि दिव्यांग ,श्रवण दिव्यांग, शारीरिक दिव्यांग, सेरेब्रल पॉलिसी ,बहु दिव्यांग ,अधिगम अक्षम बच्चों की पहचान,रोकथाम और लक्षण व उनके शिक्षण प्रशिक्षण के गुण सिखाए गए मास्टर ट्रेनर अरुण द्विवेदी द्वारा ब्रेल लिपि, साइन लैंग्वेज के माध्यम से भाषाई ज्ञान व गणितीय कौशल कैसे विकसित किए जाएं प्रशिक्षण के दौरान बताया गया खंड शिक्षा अधिकारी जय रामपाल जी द्वारा बताया गया कि दिव्यांग बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं का अवलोकन कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का माध्यम बनाकर दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है जिसे हम सब मिलकर उन्हें आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं प्रशिक्षण का संचालन चंद्र प्रकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया प्रशिक्षण में विश्व मोहन सिंह, कन्हैयालाल गोड़, मनोज कुमार चौरसिया, शिक्षक नेता संतोष गिरी जी, ओम प्रकाश भास्कर, शशिकला सिंह,प्रभा, सुनीता विश्वकर्मा,सीमा गुप्ता, सुषमा सरोज, नीलम सिंह, गरिमा त्रिपाठी, राजकुमारी तिवारी आदि तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं व टेक्निकल सहयोगी के रूप में रजत, गिरजेश ,अजीत ,चंद्रशेखर आदि प्रतिभा किया।
100 likes
999 views0 comments0 shares