Deoria•1 day ago
डीएम ने खाद-बीज विक्रय केंद्रों एवं सहकारी समिति का किया निरीक्षण, किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि निवेश उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।




1/4
डीएम ने खाद-बीज विक्रय केंद्रों एवं सहकारी समिति का किया निरीक्षण, किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि निवेश उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
देवरिया, 19 नवंबर।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज भलुअनी क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानों एवं सहकारी समिति का स्थलीय निरीक्षण कर कृषि निवेशों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिवधरिया स्थित हॉस्पिटल रोड पर संचालित पाठक खाद भंडार तथा सोनाड़ी मोड़, भलुअनी स्थित नमन सेवा कृषि उपज संवर्धन सहकारी समिति लिमिटेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता तथा बिक्री से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित लोगों से किसानों को कृषि निवेश उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाएं समय से और निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। कृषि निवेशों की गुणवत्ता एवं बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखी जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित किया कि खाद एवं अन्य कृषि निवेशों की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही की जाए तथा स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में खाद-बीज की दुकानों एवं सहकारी समितियों का नियमित निरीक्षण करते हुए उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए। किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
77 likes
766 views0 comments0 shares