Gorakhpur∨

Post

Dhananjay Pandey
Gorakhpur•about 1 hour ago

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा-9’ का भव्य शुभारंभ

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा-9’ का भव्य शुभारंभ
एमएमएमयूटी की कुलपति प्रो.डॉ. अनुपमा कौशिक शर्मा ने किया उद्घाटन, कहा पढ़ाई के साथ खेलकूद भी मानसिक विकास के लिए जरूरी चौरीचौरा गोरखपुर। चौरी चौरा क्षेत्र के सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को खेलों का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों की प्रतिभा, जोश और खेल भावना के बीच तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा-9 का भव्य शुभारंभ हुआ। मजीठिया ग्राउंड में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो. डॉ. अनुपमा कौशिक शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 26 से 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखा रहे हैं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। खेलों के माध्यम से बच्चे अपनी क्षमताओं को पहचानते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रिंसिपल डॉ.आरके मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में क्रिकेट, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और कबड्डी सहित विभिन्न खेल शामिल हैं। एथलेटिक्स में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और लंबी कूद होंगी। छोटे बच्चों के लिए सैक रेस, जलेबी रेस, बैलून रेस और स्पून रेस भी आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन 400 मीटर दौड़ के 9 से 12 वर्ष बालक वर्ग में विजेंद्र यादव प्रथम, विराज यादव द्वितीय और आदित्य कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में स्नेहा यादव प्रथम, आंशिका यादव द्वितीय और आयशा यादव तृतीय रहीं। 6 से 8 वर्ष बालक वर्ग में प्रतीक मौर्य, सचिन कुमार और अखिलेश यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग में इशिता प्रथम और आरोही कश्यप द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ के 6 से 8 वर्ष बालक वर्ग में निखिल यादव, कार्तिक साहनी और आलोक यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सृष्टि पासवान प्रथम, निहारिका द्वितीय और अभया तृतीय रहीं। 9 से 12 वर्ष बालक वर्ग में सिद्धार्थ प्रथम, विजेंद्र यादव द्वितीय और निखिल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय और अंशिका पासवान तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ के 6 से 8 वर्ष बालक वर्ग में निखिल यादव प्रथम, कार्तिक साहनी द्वितीय और अंश गुप्ता तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रिया निषाद प्रथम, अंशिका द्वितीय और निहारिका तृतीय रहीं। 9 से 12 वर्ष बालक वर्ग में अखिल, निखिल और अभिजीत क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग में स्नेहा यादव, रानी शर्मा और पूजा कुमारी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस के बालक वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय और ग्रीन हाउस तृतीय रहा। बालिका वर्ग में रेड हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय और येलो हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी, शैलेंद्र त्रिपाठी, राज अनंत पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
93 likes
932 views0 comments0 shares