Post

Dk Pandey
Gorakhpur•about 4 hours ago

जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, सहजनवा विधानसभा की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, सहजनवा  विधानसभा की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

उज्जैन (मध्यप्रदेश)। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान बाबा महाकाल के दर्शन किए तथा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने बाबा महाकाल के चरणों में शीश झुकाकर सहजनवा विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने जन्मदिन को आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से यादगार बनाते हुए प्रशांत त्रिपाठी ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली आए, युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें तथा समाज के सभी वर्गों का जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहे। उन्होंने भगवान महाकाल से क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की कामना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना जीवन का एक अनमोल क्षण है। बाबा महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की शक्ति मिलती रहे। उज्जैन के महाकाल दरबार में जन्मदिन के अवसर पर की गई यह पूजा-अर्चना उनके लिए आस्था और श्रद्धा का विशेष पल रही। इस अवसर पर उन्होंने सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता की खुशहाली को अपनी प्रार्थना में विशेष स्थान दिया। बाबा महाकाल से यही कामना है कि सहजनवा की धरती पर सदैव खुशहाली रहे, हर घर में सुख-समृद्धि हो और क्षेत्र निरंतर उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।

0 likes
0 comments0 shares