Gorakhpur∨

Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•35 minutes ago

छपिया टोल प्लाजा के पास लिंक एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, छितौना निवासी विपिन सिंह की दर्दनाक हुईं मौत

छपिया टोल प्लाजा के पास लिंक एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, छितौना निवासी विपिन सिंह की दर्दनाक हुईं मौत
छपिया टोल प्लाजा के पास लिंक एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, छितौना निवासी 45 वर्षीय विपिन सिंह की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना निवासी 45 वर्षीय विपिन सिंह पुत्र उमेश सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लिंक एक्सप्रेसवे पर छपिया टोल प्लाजा के पास हुआ। दुर्घटना में विपिन सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में विपिन सिंह की जान चली गई। उनकी असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। 45 वर्षीय विपिन सिंह की मौत से हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। इस हृदयविदारक घटना से बेलघाट क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
104 likes
1,039 views0 comments0 shares