Gorakhpur•about 10 hours ago
जमीन कब्जा करने से मना किया तो पिता ने पुत्रों संग युवक को जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट का किया घायल तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरपुर बुदहट गोरखपुर बांसगांव संदेश
हरपुर-बुदहट
थाना क्षेत्र के ग्राम अली पकड़ी निवासी संतलाल धोबी पुत्र सुक्खू धोबी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम पंचायत सिसवा निवासी ऋषिकेश मिश्रा व हरिकेश मिश्रा पुत्रगण जयराम मिश्रा और जयराम मिश्रा पुत्र बलदेव मिश्रा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352,351(3) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अली पकड़ी निवासी संतलाल धोबी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारा सिसवा चौराहे पर गाटा संख्या 311 जमीन है जिसको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा निवासी जयराम मिश्रा अपने दोनों पुत्रों ऋषिकेश मिश्रा और हरिकेश मिश्रा को साथ लेकर आए दिन हमारी जमीन को कब्जा करने का प्रयास करते हैं, बीते दो नवंबर को दोपहर के समय जमीन कब्जा करने से मना करने लगा तो उक्त पिता- पुत्रों ने मुझे जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पिता और पुत्रों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
74 likes
743 views0 comments0 shares