Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 14 hours ago

राज्यकर्मी साहित्यकारों को मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार।

राज्यकर्मी साहित्यकारों को मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए अधिकतम 24 साहित्यकारों का होगा चयन। देवरिया 16 नवंबर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया है कि राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए राज्यकर्मी साहित्यकारों को पुरस्कृत करने हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों एवं दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा के लिए अधिकतम 24 साहित्यकारों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषाओं एवं बोलियों तथा उर्दू भाषा के साहित्य का संवर्धन, प्रचार-प्रसार और राज्यकर्मियों में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना है। इस योजना में उत्तर प्रदेश के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त राज्यकर्मियों के साथ अन्य राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के अहिंदी भाषी राज्यकर्मी लेखक भी निर्धारित पात्रता के अनुसार भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट की छह प्रतियां पुस्तकों सहित 17 नवंबर 2026 तक राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, कक्ष संख्या-119 ब, भूतल, निकट गेट संख्या-9, उत्तर प्रदेश सचिवालय, हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर पहुंचाना अनिवार्य है। पुरस्कारों की संख्या एवं चयन के संबंध में पुरस्कार चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया है कि वे अपने अधीनस्थ राज्यकर्मियों के बीच इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं तथा कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी इसे प्रदर्शित कराएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र साहित्यकार योजना का लाभ उठा सकें। आवेदन प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी के लिए निर्धारित ऑनलाइन लिंक⁠ https://forms.gle/1hdhBWJb9zA3MM1UA तथा संस्थान के फेसबुक पेज 'राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान' पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

105 likes
1,048 views0 comments0 shares