Gorakhpur•about 4 hours ago
बड़हलगंज के नए ईओ बने देवेश कुमार मिश्रा, रामसमुख को

बड़हलगंज के नए ईओ बने देवेश कुमार मिश्रा, रामसमुख को दी गई भावभीनी विदाई
क्रॉसर : चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर की मौजूदगी में नवागत ईओ ने संभाला कार्यभार
बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज के अधिशासी अधिकारी रामसमुख का स्थानांतरण होने के बाद गुरुवार को नवागत अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में विदाई एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
शासन के निर्देश पर निवर्तमान अधिशासी अधिकारी रामसमुख का स्थानांतरण कप्तानगंज (कुशीनगर) तथा मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) के अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा की तैनाती बड़हलगंज नगर पंचायत में की गई है।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रीति महेश उमर ने निवर्तमान ईओ रामसमुख के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, निवर्तमान ईओ रामसमुख ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नगरवासियों के सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके। उन्होंने नवागत ईओ देवेश कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए उन्हें कार्यभार सौंपा।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत ईओ देवेश कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे। सभी के सहयोग से नगर पंचायत के कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, संजय सोनकर, सूरज सोनकर, सुनील यादव, दीपक गौड़, लक्ष्मण निषाद, नियाज कुरैशी, ऋषि चंद, रामदास मद्धेशिया, वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, लिपिक रविंद्र, कंप्यूटर ऑपरेटर विपुल साहनी, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, अरविंद सिंह, अनूप जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, अजीतराव, दिनेश मद्धेशिया, श्रीराम मद्धेशिया, राधेश्याम वर्मा, परमात्मा पटवा, महेश पटेल, संजय मौर्य, सुरेश उमर, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, विष्णु गुप्ता, शैलेश तिवारी सत्तु, मुन्नू मद्धेशिया, अमरनाथ उमर, नंदलाल पटवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
82 likes
817 views0 comments0 shares