Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•about 2 hours ago

कुशीनगर *किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से

कुशीनगर *किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुन सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश* *पराली न जलाने तथा फसल अवशेषों का वैज्ञानिक प्रबंधन कर मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने की किसानों से की अपील* कलेक्ट्रेट सभागार में आज मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माह नवंबर, 2026 के किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के प्रारंभ में उप कृषि निदेशक द्वारा विगत किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई तथा किसानों को की गई कार्रवाई से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। किसान दिवस में खाद एवं बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था तथा कृषि कार्यों में आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों द्वारा गन्ने से संबंधित समस्याओं, नहरों एवं नलकूपों के संचालन, बोरिंग तथा विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेष एवं पराली को खेतों में न जलाएं, बल्कि उसका वैज्ञानिक विधि से प्रबंधन करें, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं पर्यावरण की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने पराली के उचित प्रबंधन एवं बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान न हो और फसल अवशेष का उपयोग उपयोगी संसाधन के रूप में किया जा सके। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गन्ने की उन्नत खेती, वैज्ञानिक विधि से गन्ना बुवाई तथा फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गन्ने की सूखी पत्तियों को खेत में जलाने के बजाय मिट्टी में मिलाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करना चाहिए। इससे मिट्टी की उर्वरता एवं जैविक कार्बन में वृद्धि होती है तथा लाभकारी सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या बढ़ती है। साथ ही खरपतवार नियंत्रण एवं सिंचाई जल की बचत में भी सहायता मिलती है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष न जलाकर वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने की अपील की। जिला गन्ना अधिकारी ने फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से किसानों को किराये पर उपलब्ध कराए जाने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित किराये पर मल्चर (6 फीट एवं 7 फीट), रिवर्सिबल एम.बी. प्लाऊ, ट्रैक्टर, सीड ड्रिल, पावर स्प्रेयर, सिंगल रो कल्टीवेटर, ट्रेंच ओपनर एवं आर.एम.डी. सहित विभिन्न कृषि यंत्र प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को महंगे कृषि यंत्र खरीदने की आवश्यकता कम होगी तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में सुविधा मिलेगी। प्रस्तुतीकरण के दौरान किसानों को जनपद की चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना आपूर्ति, गन्ना मूल्य भुगतान एवं अवशेष भुगतान की स्थिति से भी अवगत कराया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान उपस्थित रहे। अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गई। @⁨C. d. o. kushinaga⁩
88 likes
877 views0 comments0 shares